बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पुरुष होंगे स्त्रियों के अधीन, तब भगवान कल्कि लेंगे अवतार

पुरुष होंगे स्त्रियों के अधीन, तब भगवान कल्कि लेंगे अवतार

डेस्क... कलयुग को लेकर तमाम तरह की बातें होती रहती हैं, ऐसे में इसे लेकर हर कोई चिंतित ही दिखाई पड़ता है, कि आने वाला समय कैसा होगा? ऐसे में आज हम आपको कलयुग से जुडी उन खास रोचक बातो को बताएंगे जो अनेक धर्म ग्रंथों में लिखी है.ब्रह्मवैवर्त पुराण में कलयुग के बारे में बहुत कुछ बताया गया है, वही अभी कलयुग चल रहा है, और द्वापरयुग के समाप्ति के बाद कुल 5000 बर्ष बीते हैं .अधर्म फैलना शुरू हो गया है, ऐसे में अब इंसानो ने एक दूसरे पर भरोसा करना बंद कर दिया है.धर्म ग्रंथों के अनुसार कलियुग में ऐसा समय भी आएगा जब इंसान की उम्र बहुत कम रह जाएगी,युवावस्था समाप्त हो जाएगी. कलयुग के अंत समय को लेकर अनेक धर्म ग्रंथों में कई रोचक बातें लिखी हैं, आइए जानते हैं इस युग से जुड़ी कुछ ऐसी ही बातों जो आप को चौका देगी....

पुरुष होंगे स्त्रियों के अधीन-
भगवान नारायण ने स्वयं नारद को बताया है कि कलियुग में एक समय ऐसा आएगा जब सभी पुरुष स्त्रियों के अधीन होकर जीवन व्यतीत करेंगे। हर घर में पत्नी ही पति पर राज करेगी। पतियों को डाट-डपट सुनना पड़ेगी,पुरुषों की हालत नौकरों के समान हो जाएगी।

गंगा भी लौट जाएगी वैकुंठ धाम!

कलियुग के पांच हजार साल बाद गंगा नदी सूख जाएगी और पुन: वैकुण्ठ धाम लौट जाएगी। जब कलियुग के दस हजार वर्ष हो जाएंगे तब सभी देवी-देवता पृथ्वी छोड़कर अपने धाम लौट जाएंगे। इंसान पूजन-कर्म,व्रत-उपवास और सभी धार्मिक काम करना बंद कर देंगे।

समाज हिसंक हो जाएगा-
 कलियुग में समाज हिंसक हो जाएगा। जो लोग बलवान होंगे उनका ही राज चलेगा। मानवता नष्ट हो जाएगी। रिश्ते खत्म हो जाएंगे। एक भाई दूसरे भाई का ही शत्रु हो जाएगा।

चोर और अपराधियों की संख्या बहुत-अधिक हो जाएगी
 कलयुग में चोर और अपराधियों की संख्या इतनी अधिक बढ़ जाएगी कि आम इंसान ठीक से जीवन जी नहीं पाएगा। लोग एक- दूसरे के प्रति हिंसक हो जाएंगे और सभी के मन में पाप प्रवेश कर जाएगा।

लोग देखने-सुनने और पढऩे लगेंगे - अनैतिक चीजें
कलियुग में लोग शास्त्रों से विमुख हो जाएंगे। अनैतिक साहित्य ही लोगों की पसंद हो जाएगा। बुरी बातें और बुरे शब्दों का ही व्यवहार किया जाएगा।
 

अन्न और फल नहीं मिलेंगे- एक समय ऐसा आएगा,जब जमीन से अन्न उपजना बंद हो जाएगा। पेड़ों पर फल नहीं लगेंगे। धीरे-धीरे ये सारी चीजें विलुप्त हो जाएंगी। गाय दूध देना बंद कर देगी।
 
 स्त्री और पुरुष, दोनों हो जाएंगे अधर्मी !
 कलयुग में ऐसा समय आएगा जब स्त्री और पुरुष, दोनों ही अधर्मी हो जाएंगी। स्त्रियां पतिव्रत धर्म का पालन करना बंद कर देगी और पुरुष भी ऐसा ही करेंगे। स्त्री और पुरुषों से संबंधित सभी वैदिक नियम विलुप्त हो जाएंगे।
 
कल्कि अवतार करेगा - अधर्मियों का विनाश !
 कलियुग के नाश के लिये भगवान विष्णु का कल्कि अवतार होगा. यह अवतार विष्णुयशा नामक ब्राह्मण के घर जन्म लेगा. भगवान कल्कि सभी अधर्मियों का नाश करेंगे. भगवान कल्कि जहां से गुजरेंगे वहां की हवा पवित्र हो जाएगी लोगों फिर से पवित्र हो जायेंगे. 



Suggested News