बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांचवे चरण के चुनाव से ठीक पहले राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद की तस्वीर के साथ की भावुक अपील,कहा- जनता की अदालत में मिलेगा इंसाफ

पांचवे चरण के चुनाव से ठीक पहले राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद की तस्वीर के साथ की भावुक अपील,कहा- जनता की अदालत में मिलेगा इंसाफ

PATNA : पांचवे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने लालू प्रसाद की तस्वीर के साथ मार्मिक अपील की है। राबड़ी देवी ने कहा है कि लालू जी को तानाशाहों द्वारा इसीलिए प्रताड़ित किया जा रहा है क्योंकि उन्होंने वंचित, उपेक्षित वर्गों की लड़ाई लड़ी। देश में बड़े से बड़े घोटाले हुए पर कब किस मुख्यमंत्री को साज़िश का बहाना बना फँसाया गया।

एक ही मुख्यमंत्री के कार्यकाल में हुए घोटाले को पहले अप्रत्याशित रूप से अलग-अलग केस बनाकर अलग-अलग सज़ा सुनाई गई और सारी सज़ाओं को एक साथ चलने के बजाय एक के बाद एक चलने का फरमान सुनाया गया। जब इतने से भी मन नहीं भरा तो चिंतनीय स्वास्थ्य के आधार पर जमानत के रास्ते बंद कर दिए गए। अपने खर्च पर भी अपने पसंद के अस्पताल में इलाज नहीं करवाने दिया गया। जब इलाज के लिए उन्हें एम्स जाना पड़ा तो अपने खर्च पर हवाई जहाज का इस्तेमाल करने से भी रोक दिया गया। एम्स में इलाज चल ही रहा था कि जैसे तैसे आनन फानन में उनकी जमानत रद्द करवा दी गई। और जब इतने में भी मन नहीं भरा तो सुविधाओं से पूरी तरह अभावग्रस्त राँची के रिम्स में ही इलाज करवाने को कहा गया। 

क्या लालूजी पर एक भी आरोप साबित हुए? उनसे कोई भी पैसों की बरामदगी हुई? बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक सम्पति के मामले में बरी किया। नीचे के सारे अधिकारी और मंत्री निर्दोष करार दिए गए पर केवल मुख्यमंत्री को दोषी माना गया जैसे मुख्यमंत्री स्वयं जाकर निकासी कर लेता हो अकेले! वह भी उस मामले में जिसकी जाँच के आदेश उन्होंने स्वयं दिए हों!  मुद्दई को ही मुद्दालय बना दिया।

कोई भाजपाईयों से पूछे लालू जी ने ग़रीबों का भला और समाज में भाईचारा स्थापित करने के अलावा क्या गुनाह किया है? यह अमानवीय अत्याचार सहने के लिए कौन सा जुर्म किया है? अगर नीतीश कुमार और मोदी का वश चले तो लालू जी को कल ही फाँसी पर चढ़ा दें। जनता असहाय और मूकदर्शक नहीं है। जनता सब पहचान रही है। अभी हम जनता की अदालत में है और जनता लालू जी के साथ हो रहे अत्याचारों का बदला लेगी। 

Suggested News