बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी का सीएम नीतीश पर हमला- प्रवचन मत दीजिए, सरकार के निकम्मेपन के चलते बाढ़ पीड़ित चूहा खाने को मजबूर है… शर्म तो नहीं आ रही होगी?

राबड़ी का सीएम नीतीश पर हमला- प्रवचन मत दीजिए, सरकार के निकम्मेपन के चलते बाढ़ पीड़ित चूहा खाने को मजबूर है… शर्म तो नहीं आ रही होगी?

PATNA : बिहार में बाढ़ के लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश पर बड़ा हमला बोला है। कटिहार में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री मुहैया नहीं कराए जाने पर मजबूरी में चूहा खाने की खबर ने बिहार की सियासत को गर्म कर दिया है। राजद की नेत्री राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर हमला करते हुए कहा है की सरकार के निकम्मे पन के चलते बाढ़ पीड़ित चूहा खाने को मजबूर हैं।

 राबड़ी देवी ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा है कि नीतीश जी प्रवचन मत देना कि बुखार, गर्मी और सुखाड़ की तरह बाढ़ में भी प्रकृति का दोष है। बचाव व राहत कार्य भी अगर प्रकृति को ही करना है आप और आप के मंत्री क्या भजन कीर्तन करने बैठे हैं?

उन्होंने कहा कि सरकार के निकम्मेपन के चलते बाढ़ पीड़ित चूहा खाने को मजबूर हैं। शर्म तो नहीं आ रही होगी?

 बता दें कि बिहार में बाढ़ में कहर बरपा रखा है। सैलाब के सितम के आगे सिस्टम फेल है। 12 जिला बुरी तरह बाढ़ से प्रभावित है। तकरीबन 44 से ज्यादा लोग अपनी जिंदगी गवां चुके हैं ।वहीं हजारों लोग घर बार छोड़कर सड़क पर या शहर में शरण लेने को मजबूर हैं।

Suggested News