बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में जलजमाव पर बोली राबड़ी, यह सब प्रकृति का दोष है क्या? नीतीश जी, गलती स्वीकार कीजिए

पटना में जलजमाव पर बोली राबड़ी, यह सब प्रकृति का दोष है क्या? नीतीश जी, गलती स्वीकार कीजिए

PATNA: बिहार की राजधानी पटना में जलजमाव को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा है। राबड़ी देवी ने ट्वीट कर पूछा कि नाला उड़ाही नहीं करना, सीवर साफ़ नहीं करवाना, संप हाउस का काम नहीं करना। यह सब प्रकृति का दोष है क्या? नीतीश जी, ग़लती स्वीकार कीजिए।

राबड़ी देवी ने तंज कसते हुए कहा कि 6 फ़ीट पानी में तो इंसान डूब जाता है लेकिन आपका अहंकार क्यों नहीं डूब रहा? ग़रीबों की रोज़ी-रोटी उजाड़ने वाला आपका पटना कमिशनर अब कहाँ है?

बता दें कि राजधानी में जलजमाव को लेकर सीएम नीतीश निशाने पर हैं। बारिश खत्म होने के 2 दिन बाद भी  पटनाके राजेंद्र नगर, कंकड़बाग, भूतनाथ रोड, कांटी फैक्ट्री रोड, मलाही पकड़ी, राजीव नगर में अधिक जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। पानी की वजह से घरों में कैद हो गए हैं। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर बिहार में सियासत तेज है।


Suggested News