बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज, परेड की ली सलामी

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास में फहराया राष्ट्रीय ध्वज,  परेड की ली सलामी

PATNA:  पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस की धूम है। पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपने सरकारी आवास 10 सर्कुलर रोड एवम नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद के सरकारी आवास 1पोलो रोड में राष्ट्रीय ध्वज को फहराया एवं पुलिस टुकड़ी की सलामी ली। इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता, विधायक, पूर्व मंत्री,प्रबुद्ध सामाजिक एवम राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्व मुख्यमंत्री ने उपस्थित तमाम लोगों को अपने हांथों से जिलेबी परोसी एवम स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

राबड़ी देवी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यवासियों को73वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की एकता अखंडता को अछुन्न रखने के लिये देश में अमन, शांति, भाईचारा और विश्वास के वातावरण को बनाये रखते हुए सामाजिक न्याय के किरण को बिना किसी भेद भाव के समाज के सभी वर्ग तबके, गरीब उपेछित के घरों में पहुंचाने की आवश्यकता बताई।उन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिये लाखों वीर सपूतों की कुर्बानियों को नमन किया और कहा कि हम सब उन वीर सपूतों को सदा याद रखें और उनके सपनों का भारत बनाने की दिशा मे निरंतर प्रयास करें।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों में राजद प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह,  आलोक मेहता, अब्दुल गफूर, विधायक समीर कुमार महासेठ,  रेखा पासवान, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी उपस्थित थे।


Suggested News