बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी देवी ने फोड़ा ट्वीटर बम, लिखा- नीतीश राज में महिला उत्पीड़न और बलात्कार में बिहार नंबर वन

राबड़ी देवी ने फोड़ा ट्वीटर बम, लिखा- नीतीश राज में महिला उत्पीड़न और बलात्कार में बिहार नंबर वन

PATNA: राबड़ी देवी ने ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है। राबड़ी देवी ने अपने ट्वीटर पर लिखा है कि बिहार में महिलाओं के साथ बलात्कार, छेडछाड़, अपहरण, दहेज के लिए हत्या एवं प्रताड़ना के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। नीतीश राज में महिला उत्पीड़न और बलात्कार में बिहार नंबर-1 प्रदेश बन चुका है। 

बदहाल क़ानून व्यवस्था का यह आलम है कि महिला पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में डिजिटल अटैक का दौर जारी है। राबड़ी देवी के ट्वीट की माने तो बिहार में सीएम नीतीश की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बिहार की महिलाओं के साथ बलात्कार, छेड़छाड़ की घटनाएं आम हो गई हैं। इसके साथ ही महिलाओं से जुड़ी दहेज की चर्चा करते हुए राबड़ी देवी ने हत्या और प्रताड़ना जैसे कड़े  शब्दों का प्रयोग किया है। 


राबड़ी की माने तो नीतीश सरकार लगातार कानून की बात करते हैं। कानून के राज की बाते सरकार के द्वारा की जाती है लेकिन महिलाओं के मामलों में प्रताड़ना सहित अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इतना ही नहीं राबड़ी देवी ने ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए नीतीश राज में महिला उत्पीड़न और बलात्कार में बिहार को नंबर वन प्रदेश होने की बाते लिखी गई है। कानून का पालन करने वाली महिलाओं के लिए राबड़ी देवी ने अपनी संवेदना जाहिर करते हुए लिखा है कि बदहाल क़ानून व्यवस्था का यह आलम है कि महिला पुलिस अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है।


Suggested News