बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटे के बचाव में आगे आईं राबड़ी देवी, कहा-हार के लिए अकेले तेजस्वी नहीं है जिम्मेवार

बेटे के बचाव में आगे आईं राबड़ी देवी, कहा-हार के लिए अकेले तेजस्वी नहीं है जिम्मेवार

PATNA : लोकसभा चुनाव में करारी हार को लेकर तेजस्वी को दोषी करार देने और उनके अज्ञातवास को लेकर उठ रहे सवाल को लेकर राबड़ी देवी ने उनका बचाव किया है। 

तेजस्वी के बचाव में आगे आई राबड़ी देवी ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हार के लिए तेजस्वी अकेले जिम्मेवार नहीं है। बल्कि हमसभी लोग दोषी हैं। 

राबड़ी ने कहा है कि आज पार्टी के वर्कर ठीक से काम नहीं कर रहे है। पार्टी की अंदरुनी स्थिति खराब हो गई है। कार्यकर्ता अब कुर्ता धारण कर नेता बनकर घूम रहें हैं। संगठन कमजोर पड़ता जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि पार्टी का फंड खाली हो गया है। विधायकों की मदद से पार्टी चल रही है। 

राबड़ी ने कहा कि बार-बार तेजस्वी के गायब होने की बात की जा रही थे, लेकिन वे न तो गायब हुए थे और न ही राजनीति से दूर थे। दरअसल वे बीमार थे और अपना इलाज करा रहा थे। इलाज के दौरान भी वे प्रदेश की राजनीतिक हालात पर नजर बनाए हुए थे। अब वे पटना लौट आए है और एकबार फिर से राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय हैं। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद एकाएक तेजस्वी यादव गायब हो गए थे। तकरीबन 34 दिनों तक उनका कहीं कोई अतापता नहीं था। वे बीते रविवार को पटना पहुंचे है। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News