बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी की शादी के बाद पटना पहुंची राबड़ी देवी, कहा सबको मिठाई खिलाएंगे...

नेता प्रतिपक्ष तेजश्वी की शादी के बाद पटना पहुंची राबड़ी देवी, कहा सबको मिठाई खिलाएंगे...

PATNA : बेटे तेजश्वी यादव की शादी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी आज दिल्ली से पटना पहुंची। पटना एयरपोर्ट पर हालाँकि उन्होंने पत्रकारों के सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। लेकिन ख़ुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा की सबको मिठाई खिलाएंगे। 

बताते चलें की राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के मुखिया लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को शादी रचा ली है। दिल्ली के सैनिक फार्म हाउस पर उनकी शादी हुई। जिससे मीडिया को दूर ही रखा गया था। तेजस्वी यादव ने दिल्ली की रशेल से शादी रचाई हैं। जिनकी शादी हिंदू रीति रिवाज के साथ संपन्न हुई है।
 
बताया जा रहा है की तेजस्वी और रशेल दोनों एक-दूसरे को 6 साल से जानते हैं और पुराने दोस्त हैं। वहीं जानकारी के मुताबिक एलेक्सिस उर्फ राशेल गोडिन्हो अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएंगी। 

पटना से अनिल की रिपोर्ट

Suggested News