बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला, बोली-बाढ़ से मर रहे है लोग सीएम कर रहे हैं हवाई सर्वे

नीतीश कुमार पर राबड़ी देवी का बड़ा हमला, बोली-बाढ़ से मर रहे है लोग सीएम कर रहे हैं हवाई सर्वे

PATNA : उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गए है। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश की वजह से बिहार के कई नदियों के जलस्तर में बेतहासा वृद्धि हुई है। वहीं नेपाल द्वारा पानी छोड़े जाने के बाद उत्तर बिहार के मधुबनी, सीतामढ़ी समेत कई जिले बाढ़ की चपेट में आ गये है। 

इधर इस बाढ़ को लेकर अब बिहार में सियासत शुरु हो गई है। विपक्ष बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार पर हमलावर है।

आज बिहार विधान मंडल की कार्यवाही ने शामिल होने पहुंची राबड़ी देवीन कहा कि पूरा बिहार बाढ़ की चपेट में है। अबतक कई लोगों की मौत हो चुकी है। लोग सड़कों पर जीवन गुजारने को मजबूर है। इतनी बड़ी त्रासदी के बाद भी कोई उनको देखने वाला नहीं है। कोई अधिकारी मंत्री जमीन पर नहीं जा रहे है। अधिकारियों के बीच पैसे की लूट खसोट मची हुई है। सीएम केवल हवाई सर्वे कर रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले राबड़ी ने रविवार को भी बाढ़ को लेकर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोली थी। उन्होंने बैक टू बैक दो ट्वीट की थी। उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखी थीं कि बिहार की अधिकतर नदियां खतरे के निशान को पार कर गयी हैं लेकिन सरकार राहत और बचाव की जगह प्रकृति और चूहों को दोष देने की कार्य योजना पर काम कर रही है।

जनता की इन्हें कोई फ़िक्र नहीं है। हर परिस्थिति में इन्हें बाढ़ के नाम पर बंदरबाँट करनी है। जनता त्राहिमाम कर रही है।

वहीं उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखी थीं कि नीतीश सरकार ने 14 वर्षों के शासन के बाद भी बाढ़ की वार्षिक विभीषिका से सदा के लिए निपटान हेतु क्या दूरगामी क़दम उठाए?

अबतक कितने लाख करोड़ ख़र्च किए? जितना धन हर वर्ष राहत,बचाव,पुनर्वास व तटबंध निर्माण रखरखाव के नाम पर लूट लिए जाते हैं उतने में सदा के लिए समस्या का हल हो जाता।

देवांशु प्रभात की रिपोर्ट

Suggested News