बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राबड़ी ने वोटरों को बताया बिकाऊ, बोली-पैसे लेकर लोग देते हैं वोट

राबड़ी ने वोटरों को बताया बिकाऊ, बोली-पैसे लेकर लोग देते हैं वोट

PATNA : पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने एक ब़ड़ा ही विवादस्पद बयान दी हैं। राबड़ी ने वोटरों को बिकाऊ करार दिया है। उन्होंने कहा है कि आज का वोटर बिकाऊ हो गया है वह पैसे लेकर वोट देता है। राबड़ी देवी ने कहा कि वर्कर भी पैसा खोजता है जो पूरी तरह से गलत है।

दरअसल राबड़ी देवी आज राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहीं थी। इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक विवादित बयान दी। राबड़ी देवी ने  जहां पार्टी के नेताओं पर जमकर बरसी वहीं प्रदेश के वोटरों पर जमकर भड़ास निकाली। 

उन्होंने कहा कि राजद के वर्कर अब कुर्ता सिलाकर नेता बन गए है। अब वे पार्टी के लिए काम नहीं कर रहे है। लिहाजा राजद के नेता को अब जनता नहीं पहचान रही।राबड़ी ने कहा कि सिर्फ कुर्ता पहनने से कुछ नहीं होने वाला बल्कि सड़कों पर संघर्ष करना होगा।

राबड़ी देवी ने मंच पर मौजूद रघुवंश प्रसाद सिंह और शिवानंद तिवारी से कहा कि आप कल से हीं गांव-गांव जाने का प्लान बनाईए।पार्टी के जो भी वरिष्ठ नेता हैं वे गांव-गांव घूमकर मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद कीजिए।जब तक वरिष्ठ लोग आगे नहीं आयेंगे तबतक  कार्यकर्ता जोश में नहीं आयेंगे। 

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News