बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

फ्रांस द्वारा राफेल सौदे के न्यायिक जांच के आदेश से भ्रष्टाचार और देशद्रोह का घिनौना सच बेनकाब हुआ : कांग्रेस

फ्रांस द्वारा राफेल सौदे के न्यायिक जांच के आदेश से भ्रष्टाचार और देशद्रोह का घिनौना सच बेनकाब हुआ : कांग्रेस

GAYA : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिठू, प्रो अरुण कुमार प्रसाद, डॉ हामिद हुसैन, अशोक सिंह,डी एन पी शर्मा, बाबूलाल प्रसाद सिंह, राम प्रमोद सिंह,युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, सकलदेव चंद्रवंशी, अमरजीत कुमार, टिंकू गिरी, विनोद उपाध्याय, राजेश्वर पासवान, सुरेन्द्र मांझी, विनय कुमार सिन्हा, श्रवण पासवान ने कहा कि अखिलकार राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद में हुए घोटाले, भ्रष्टाचार, देशद्रोह, राजकोष के नुक़सान की फ्रांस द्वारा न्यायिक जांच से कांग्रेस पार्टी एवं राहुल गांधी की बातें सच साबित हो गई।

नेताओं ने कहा की अब तो प्रधानमंत्री को बताना चाहिए की उनकी सरकार फ्रांसीसी जांच के आलोक में जे पी सी जांच की अनुमति कब देगी। नेताओ ने कहा की फ्रांस ने अरबों डॉलर के राफेल सौदे की जांच के लिए एक जज की नियुक्ति के आदेश दिए है. फ्रांस की पब्लिक प्रौसिकियुस्न सर्विसेज की फाइनेंस क्राइम ब्रांच ( पी एन एफ ) ने कहा कि इस सौदे को लेेकर लगाए गए भ्रष्टाचार और पक्षपात के आरोपों की जांच की जाएगी।

नेताओं ने कहा की जब फ्रांस राफेल लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने वाला देश जब भारत द्वारा सौदे की खरीदगी की पारदर्शिता की न्यायिक जांच करा रहा है, तो भारत को दो कदम और आगे बढ़ कर अविलंब ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी ( जे पी सी ) जांच का आदेश सरकार को दे देना चाहिए. 

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News