बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रघुवंश सिंह बोले- सदस्यता अभियान के लिए रसीद की छपाई भी नहीं करा पा रही आरजेडी

रघुवंश सिंह बोले- सदस्यता अभियान के लिए रसीद की छपाई भी नहीं करा पा रही आरजेडी

PATNA: राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा है कि आरजेडी अपने सदस्यता अभियान के लिए रसीद भी नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने कहा कि लोग पार्टी के सदस्य बनने के लिए इतने उत्सुक हैं कि हमलोग रसीद की छपाई भी नहीं करा पा रहे हैं।

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि ग्रामीण इलाकों से रसीद की भारी मांग है लेकिन हमलोग उपलब्ध कराने में नाकाम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर कम से कम 100 सदस्य बनाना है। बिहार में लगभग 72 हजार बूथ है। इस तरह से 72 लाख सदस्य बनाए जाएंगे।

दूसरी ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री और आरजेडी के वरिष्ठ नेता कांति सिंह ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्व पर बड़ा आरोप लगाया है। कांति सिंह ने कहा कि रामचंद्र पूर्वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा कर रहे हैं। उन्हें सदस्यता अभियान के लिए रसीद मुहैया नहीं कराई जा रही है।


Suggested News