बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू यादव से मिलने रघुवंश प्रसाद सिंह पहुंचे रांची, जगदानंद सिंह को लेकर कही यह बात.....

लालू यादव से मिलने रघुवंश प्रसाद सिंह पहुंचे रांची, जगदानंद सिंह को लेकर कही यह बात.....

NEWS4NATION DESK : राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंचे है। रघुवंश प्रसाद सिंह रिम्स में इलाजरत लालू से मुलाकात करेंगे। 

लालू से मिलने जाने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वास्थ्य का हालचाल लेने आएं है। उनसे मुलाकात के बाद वे सारी जानकारी देंगे। 

वहीं उनसे जब जगदानंद और उनके बीच चल रहे तनाव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने इस सवाल को टालते हुए कहा कि जगदानंद प्रदेश अध्यक्ष है और लालूजी राष्ट्रीय अध्यक्ष। ऐसे में यह तय है कि पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर जरुर बातचीत होगी। 

रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि राजद को प्रखंड और बूथ स्तर तक मजबूत करना है। ऐसे में पार्टी के हर स्तर के नेताओं की  भूमिका को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत होनी लाजिमी है। 

रांची से कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News