बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

'कॉंग्रेस का हाथ आम लोगों के साथ' के नारे के साथ राहुल अखिलेश संदेश रथ पहुंचा बेलागंज, नेताओं ने कहा-कांग्रेस के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान

'कॉंग्रेस का हाथ आम लोगों के साथ' के नारे के साथ राहुल अखिलेश संदेश रथ पहुंचा बेलागंज, नेताओं ने कहा-कांग्रेस के प्रति बढ़ा लोगों का रुझान

GAYA : राहुल अखिलेश संदेश रथ गया जिला के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क, जनजागरण करते हुए आज तीसरे दिन बेलागंज के ऐतिहासिक नियामतपूर आश्रम पहुँचा। नेताओं ने महान शख्सियत पंडित यदुनंदन शर्मा के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर गांव भ्रमण का कार्यक्रम शुरू किया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने कहा कि बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के लोकप्रिय अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व मे कॉंग्रेस पार्टी अपनी पुरानी गौरव हासिल करने के उदेश्य से गांव- गांव,  घर- घर में स्वामी सहजानंद सरस्वती, पंडित यदुनंदन शर्मा डॉ श्रीकृष्ण सिंह, सर गणेश दत्त,  रामधारी सिंह दिनकर के विचारो,  उनके कार्यो को पहुँचाने का काम कॉंग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कर रहे हैं।

रथ पर सारथी के रूप में चल रहे बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के पूर्व सचिव मनोज शर्मा ने कहा कि जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद,  गया जिला में भ्रमण के दौरान लोगों में कॉंग्रेस पार्टी के प्रति रुझान बढ़ा है। राजनीतिक संत के रूप में उभरें राहुल गांधी तथा जुझारू प्रदेश अध्यक्ष सांसद डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह के संघर्ष की चर्चा गांव गांव में है। कॉंग्रेस पार्टी सम्पूर्ण देश में बढ़ती हुई महँगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटाला के खिलाफ संघर्ष और तेज करेगी। 

बेलागंज कॉंग्रेस पार्टी की पहले काफी उन्नत भूमि रही है। जिसे फिर से उसी मुकाम पर लाने हेतु प्रदेश कॉंग्रेस से आयी रथ गांवों में राहुल अखिलेश के संदेश पहुचा रही है। हम पार्टी की मजबूती एवं पुराने सामाजिक समीकरण को सशक्त करेंगे। राहुल अखिलेश संदेश रथ नियामतपूर, शेखपुरा, नेहालपूर, ओर,  बेलाडीह,  रामानंदबीघा, सिंलोजा आदि गांवों मे लोगों से जनसंपर्क भी किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राम विनय शर्मा ने किया। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज शर्मा धर्मेन्द्रनाथ सिंह, अर्जुन पासवान, ललन पासवान रवि शर्मा, मनीष कुमार मोनू ,  राम प्रवेश सिंह, प्रद्युम्न दुबे, विनोद उपाध्याय उपस्थित थे।

Suggested News