बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कैमूर में किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव, केंद्र की मोदी सरकार पर किया जमकर हमला

कैमूर में किसान न्याय महापंचायत में शामिल हुए राहुल गाँधी और तेजस्वी यादव, केंद्र की मोदी सरकार पर किया जमकर हमला

KAIMUR : भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत शुक्रवार को कैमूर पहुंचे राहुल गांधी व तेजस्वी यादव ने किसान न्याय महापंचायत जनसभा में भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान राजद विधायक और पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह भी मौजूद रहे। 

आपको बता दें की राहुल और तेजस्वी भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कैमूर जिले के दुर्गावती स्थित धनेछा विद्यालय में पहुंचे। वहीं विद्यालय में पहुंचने के बाद वहां पर मौजूद हजारों की संख्या में मौजूद लोगों को संबोधित किए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी अपनी न्याय यात्रा रोहतास से शुरू किया जो सासाराम शहर होते हुए कैमूर के दुर्गावती में किसानों से रुबरु होगे। लोगों में चर्चा है कि राहुल गांधी के माने जाने वाले न्याय यात्रा में इंडिया गठबंधन के लोग भी शामिल हो सकते हैं। न्याय यात्रा के दौरान कैमूर जिला में कार्यकर्ता समेत आम जनों में काफी उत्साह देखा गया। जगह-जगह दोनों नेताओं का भव्य स्वागत भी किया गया।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News