कांग्रेस की अंतिम यात्रा पर निकले हैं राहुल गांधी, मृत हो चुकी पार्टी में जान नहीं डाल सकती यह यात्रा- BJP

कांग्रेस की अंतिम यात्रा पर निकले हैं राहुल गांधी, मृत हो चु

PATNA: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता  प्रभाकर कुमार मिश्र ने राहुल की ' भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस की 'अंतिम यात्रा' पर निकले हैं। जल्द ही राहुल कांग्रेस का अंतिम संस्कार भी कर देंगे। भाजपा नेता प्रभाकर मिश्र ने बुधवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इसके पूर्व भी राहुल गांधी ने एक यात्रा की थी। उस यात्रा का क्या परिणाम हुआ, पूरा देश ने देखा। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तीन राज्यों में करारी हार हुई। 

उन्होंने कहा कि इस बार राहुल गांधी फिर से यात्रा पर निकले हैं, इस यात्रा का भी लोकसभा चुनाव में बड़ा असर होगा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। मिश्र ने कहा कि राहुल की इस यात्रा का तात्कालिक असर भी दिख रहा है और 'घमंडिया' गठबंधन लोकसभा चुनाव के पहले ही बिखर गया। राहुल की यह यात्रा विपक्षियों के लिए पनौती बन गयी है। प्रभाकर मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी इस यात्रा में लोगों को चुटकुले सुनाकर मनोरंजन कर रहे हैं। आनेवाले वाले दिनों में अपनी यात्रा में 'घमंडिया' के एक नेता से प्रेरित होकर लौंडा नाच भी कराएं, तो आश्चर्य नहीं। राहुल की यात्रा सैर-सपाटे और मनोरंजन की यात्रा से अधिक कुछ नहीं है।