बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में बोले राहुल गांधी, सीएम नीतीश ने बिहार को बेरोजगारी का सेंटर बनाया

बिहार में बोले राहुल गांधी, सीएम नीतीश ने बिहार को बेरोजगारी का सेंटर बनाया

PATNA : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के बिक्रम में आरजेडी की प्रत्याशी मीसा भारती के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और बिहार के सीएम नीतीश पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को बेरोजगारी का सेंटर बना दिया है। 

राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अच्‍छे दिन आएंगे। लेकिन नहीं आए।प्रधानमंत्री खातों में 15 लाख की बात नहीं कर रहे। बेरोजगारी की बात नहीं कर रहे। मोदी जी, आप बताइए, आपने 15 लाख क्‍यों नहीं दिया। आपने बिहार को बेरोजगारी का सेंटर क्‍यों बनाया? इन सबकी बात की चर्चा नहीं हो रही। पेड़ पर चढ़कर आम खाने की बात कह रहे हैं।

 राहुल गांधी ने कहा कि मोदी राज में 20 हजार कर्ज वाला किसान जेल जाता है।कांग्रेस के राज में कर्ज के कारण जेल नहीं जाएगा।किसानों के अपमान क्यों किया इसकी चर्चा नहीं हो रही। किसी का कर्ज माफ किया? अनिल अंबानी का।
 उन्होंने कहा कि मैंने पांच करोड़ लोगों के खाते में पैसा डालने की योजना बनाई है। हमारी सरकार 72 हजार रुपये हर परिवार को देगी। यह है न्याय योजना। 

अनिल अंबानी के खाते से पहले पैसा निकाल कर जनता के खाते में डालूंगा।
 राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बेरोजगारी सेंटर बनाया। हिन्दुस्तान में फैक्ट्री बंद हुई तो बेरोजगारी बढ़ी। जनसभा को तेजस्वी यादव ने भी संबोधित किया।

Suggested News