बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी के कार्यक्रम में पुलिस का लाठीचार्ज, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

राहुल गांधी के कार्यक्रम में पुलिस का लाठीचार्ज, कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा

गया: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज महागठबंधन प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए बिहार आ रहे है। लेकिन सभा की शुरुआत होने से पहले ही जमकर हंगामा हो गया। 

सभा में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता और सभा में आए लोगों के बीच आगे बढ़ने की होर लगी थी। जब लोग ज्याद आगे बढ़ने लगे तो पुलिस ने उन्हें रोकने के क्रम में लाठीचार्ज कर दी. जिसके बाद पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बहस भी हुई। जब पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच बहस और हंगामा हो रहा था उस वक्त राहुल सभा में नहीं पहुंचे थे

राहुल गांधी पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के पक्ष में एक रैली को संबोधित करेंगे। राहुल के इस रैली में शत्रुघ्न सिन्हा भी शरीक होंगे। रैली के बाद शत्रुघ्न सिन्हा जीतन राम मांझी के लिए रोड शो भी करेंगे।


Suggested News