बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

संसद में राहुल गांधी ने उठाया किसानों के बदहाली का मुद्दा, बीजेपी ने दिया यह जवाब

संसद में राहुल गांधी ने उठाया किसानों के बदहाली का मुद्दा, बीजेपी ने दिया यह जवाब

NEWS4NATION DESK : संसद में आज किसानों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच जोरदार बहस हुई। किसानों की बदहाली के लिए दोनों पार्टियों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए। वहीं दोनों पार्टियों की ओर से किसानों के हित के लिए सबसे ज्यादा काम किए जाने के दावे किये गये। 

कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके राहुल गांधी ने आज गुरुवार को लोकसभा में शून्य काल के दौरान किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाया। उन्होंने मोदी सरकार पर किसानों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि अमीरों के लाखों करोड़ों के कर्ज माफ हो रहे हैं, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया जा रहा है। 

राहुल गांधी ने कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र केरल के वायनाड में मंगलवार को कर्ज में डूबे एक किसान ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने कहा कि वायनाड में बैंकों से कर्ज लेने वाले 8000 किसानों को नोटिस भेजा गया है और उनकी संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। 

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 5 सालों में बीजेपी सरकार ने अमीरों के 5.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज को माफ कर दिया, लेकिन किसानों के लिए कुछ नहीं किया। राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को किसानों को लेकर किए गए अपने वादों को पूरा करना चाहिए।

वहीं राहुल गांधी के इस आरोप का जवाब देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किसानों की दयनीय स्थिति के लिए कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकारों को जिम्मेदार ठहराया।राजनाथ सिंह ने राहुल को जवाब देते हुए कहा कि किसानों की ऐसी स्थिति इन्हीं 5 सालों में नहीं हुई है।  70 सालों तक कांग्रेस ने देश पर शासन किया है और किसानों की दयनीय स्थिति के लिए ये जिम्मेदार हैं। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में किसानों ने ज्यादा खुदकुशी की। सरकार ने 5 साल में जितना मिनिमम सपॉर्ट प्राइस बढ़ाया है, उतना किसी सरकार ने नहीं बढ़ाया।...किसानों की आय दोगुनी करने की कोशिश की जा रही है। 

 

 

Suggested News