बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राहुल गांधी का जन्मदिनः मुजफ्फरपुर में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर, कटिहार में जरूरतमंदों के बीच बांटा राशन

राहुल गांधी का जन्मदिनः मुजफ्फरपुर में लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर, कटिहार में जरूरतमंदों के बीच बांटा राशन

MUZAFFARUR/ KATIHAR: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज 51 साल के हो गए हैं। शनिवार, यानी 19 जून को राहुल गांधी का जन्मदिन है। इस मौके पर उन्होनें पहले ही सभी नेता-कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह के समारोह का आयोजन ना हो, मिठाइयां बांटने से बेहतर होगा कि जरूरतमंदों की मदद करें। उन्होनें आज का दिन ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाने और कोरोना काल में जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की थी।

इस खास मौके पर मुजफ्फरपुर शहर के मेंहदी हसन चौक के पास कांग्रेस अल्पसंख्यक के जिलाध्यक्ष मनौवर आजम के नेतृत्व में कांग्रेस अल्पसंख्यक के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रताप गढ़ी एवं प्रदेश अध्यक्ष मिन्नत रहमानी के आवाहन पर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सादगी के साथ कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनौवर आजम ने कहा कि सच्ची राजनीति के नेता देश की उन्नति और प्रगति के लिए चिंतित रहने वाले कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर हमलोगों ने जरूरतमंदों के बीच मास्क और फूड वितरण किया। साथ ही इस मौके पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस दौरान इस कार्यक्रम में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार मुकुल,कार्यकारी अध्यक्ष सूरज दास,डॉक्टर एमएन कमाल, डॉक्टर इम्तेयाज अहमद, सबयूल हसन, जमाल नासिर, तनवीर आलम, ताहिर अंसारी, कमर आजम, रिजवान एजाजी, विनोद चौधरी, मोहम्मद मेराज उद्दीन, मोहम्मद सोहैल और मोहम्मद आजाद शामिल हुए।

वहीं दूसरी तरफ कटिहार जिले में कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र आश्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया। कांग्रेस आलाकमान द्वारा मना करने के बाद भी अतिउत्साहित कार्यकर्ताओं ने युवा अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय में ही केक मंगाकर काटा। थोड़े-बहुत कार्यक्रमों के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच सूखा राशन वितरित किया। इस मौके पर कांग्रेस नेता सुनील यादव ने कहा कि राहुल गांधी ही भारत की भविष्य है और आज के दिन के उनके जन्मदिन के उपलक्ष में कटिहार के कांग्रेस कार्यकर्ता गरीबों की सेवा कर अपने नेता का जन्मदिन मना रहे हैं।

Suggested News