बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवम्बर में राहुल गांधी का बिहार दौरा ! कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को देंगे धार

नवम्बर में राहुल गांधी का बिहार दौरा ! कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को देंगे धार

DELHI :  बिहार कांग्रेस के नये प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा शनिवार को राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में मदन मोहना झा ने कहा कि नवम्बर में राहुल गांधी बिहार आ सकते हैं। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया है कि कांग्रेस पार्टी ने बिहार में  कोई सवर्ण कार्ड खेला है।

नवम्बर में बिहार आ सकते हैं राहुल गांधी

एनडीए के पास बिहार में नीतीश कुमार और नरेन्द्र मोदी जैसे लोकप्रिय चेहरे हैं। मंजे हुए चुनावी रणनीतिकार हैं। कई स्टार कम्पेनर हैं। लेकिन कांग्रेस बिहार में कैसे चुनावी प्रबंधन करेगी ? इस सवाल पर मदन मोहन झा ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनावी रणनीति बनेगी। वे नवम्बर में बिहार आ सकते हैं। उनका कार्यक्रम लगभग तय हो गया है। केवल औपचारिक घोषणा बाकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के बिहार आने के बाद कांग्रेस की चुनावी तैयारियों को ताकत मिलेगी।

कास्ट पॉलिटिक्स में विश्वास नहीं करती कांग्रेस

मदन मोहन झा ने इस बात से इंकार किया है कि उनको अध्यक्ष बना कर पार्टी ने कोई अपर कास्ट कार्ड खेला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जातिवादी राजनीति में विश्वास नहीं करती। योग्यता और लोकप्रियता के आधार पर कोई निर्णय लेती है।  बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल, प्रभारी सचिव राजेश लिलौठिया, सह प्रभारी सचिव वीरेन्द्र सिंह राठौर पिछले तीन महीने से बिहार में गांव - गांव दौरा कर रहे हैं। उन्हें जो फीडबैक मिला उसके आधार पर शीर्ष नेतृत्व ने बिहार में  अपना फैसला सुनाया। इस मामले में कास्ट फैक्टर की कोई भूमिका नहीं है।

Suggested News