बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने किया नामंजूर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने किया नामंजूर

लोकसभा चुनाव में देश भर में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की है, लेकिन पार्टी की कार्यसमिति ने उनकी पेशकश को खारिज कर दिया है। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने अन्य नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राहुल की पेशकश को सर्वसम्मति से नामंजूर कर दिया गया। 

कार्यसमिति ने राहुल गांधी को यह कहते हुए पार्टी के संरचनात्मक ढांचे में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए अधिकृत किया है कि पार्टी को प्रतिकूल परिस्थितियों में आपके नेतृत्व की जरूरत है। सुरजेवाला ने कहा कि कांग्रेस 2019 के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है और वह एक जिम्मेदार और सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी।

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि बैठक में एक प्रस्ताव पारित किया गया।

 पारित प्रस्ताव में कहा गया है, 'कार्यसमिति 2019 के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती है। कांग्रेस कार्यसमिति 12.13 करोड़ साहसी व सजग मतदाताओं को धन्यवाद देती है, जिन्होंने कांग्रेस पार्टी में अपना विश्वास व्यक्त किया। कांग्रेस पार्टी एक जिम्मेदार व सकारात्मक विपक्ष के रूप में अपना कर्तव्य निभाएगी और देशवासियों की समस्याओं को सामने रख उनके प्रति सरकार की जवाबदेही सुनिश्चित करेगी।' 

Suggested News