भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर 29-30 जनवरी को पूर्णिया पहुंचेंगे राहुल गाँधी, तैयारियों में जुटे कार्यकर्त्ता

PURNEA : कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत किशनगंज अररिया के रास्ते संभवत 29 या 30 जनवरी को पूर्णियां पहुंच रहे हैं। जहां रंगभूमि मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। इसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। इसमें कांग्रेस के दिग्गज नेता जुटेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत मणिपुर से महाराष्ट्र तक 6700 किलोमीटर की यात्रा पूरी करेंगे।
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष सह कोसी सीमांचल प्रभारी अमरजीत कुमार ने जिला कांग्रेस के गोकुल कृष्ण आश्रम स्थित कार्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान इन बातों का उल्लेख किया। कहा कि राहुल गांधी 30 जनवरी को पूर्णिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले वह 29 जनवरी को बंगाल के रास्ते किशनगंज पहुंचेंगे। 29 जनवरी को ही अररिया में रात्रि विश्राम की संभावना है। फिर 30 जनवरी को पूर्णिया में आमसभा के बाद वह रात्रि विश्राम करेंगे।
इसके बाद 31 जनवरी को राहुल गांधी पूर्णिया से रवाना हो जाएंगे। वही उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। युवा.कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि इंडी गठबंधन में कहीं कोई मतभेद नहीं है हम सभी एकजुट हैं।
आगे कहा कि एनडीए की मोदी सरकारको उखाड़ फेंकने के लिए हम सभी मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। युवा उपाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार धर्म के नाम पर लोगों को बांट रही है। रोजगार के नाम पर युवाओं को ठगा जा रहा है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेख सद्दाम युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता जयवर्धन सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट