बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कटिहार में रात्रि विश्राम करेंगे राहुल गाँधी, प्रस्तावित स्थल का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कटिहार में रात्रि विश्राम करेंगे राहुल गाँधी, प्रस्तावित स्थल का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने लिया जायजा

KATIHAR : कांग्रेस के भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर इसी महीना के अंत में सीमांचल के इलाके में राहुल गाँधी के कार्यक्रम प्रस्तावित है। 30 जनवरी को पूर्णिया में रैली के बाद राहुल गाँधी के कटिहार के दिघरी चौक के पास जिस स्थान पर रात्रि विश्राम संभावित है।

उस स्थल का कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में जायजा लिया। जहाँ  राम मंदिर के बाद कांग्रेस के रणनीति और राहुल गाँधी के न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस में उत्साह पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की न्याय यात्रा को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है।

वहीँ राम मंदिर उद्घाटन को लेकर अखिलेश सिंह ने कहा की मंदिर को राहुल गाँधी के पिता राजीव गाँधी ने ही खुलवाया था। कहा की मंदिर मस्जिद बनने से किसी को क्या एतराज हो सकता है। मंदिर बना है तो हमलोग जाकर भी पूजा अर्चना करेंगे। वहीँ गठबंधन के सवाल पर अखिलेश सिंह ने कहा की हमलोग भाजपा को शून्य पर यहाँ आउट करेंगे। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट

Suggested News