बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

RAHUL IN JAMMU: जम्मू दौरे के दौरान वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे राहुल गांधी, कटरा से पैदल चलकर पहुंचेंगे मां के दरबार

RAHUL IN JAMMU: जम्मू दौरे के दौरान वैष्णो देवी मंदिर जाएंगे राहुल गांधी, कटरा से पैदल चलकर पहुंचेंगे मां के दरबार

N4N DESK: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय यात्रा को लेकर जम्मू पहुंचे हैं। गुरुवार की सुबह ही वह जम्मू पहुंचे हैं और आज शाम वह मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ताओं की तरफ से दी गई है।

जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने बताया कि राहुल गांधी की मां वैष्णो देवी में काफी श्रद्धा और आस्था है। वह काफी दिन से माता के दरबार में हाजिरी लगाने की सोच रहे थे। हालांकि राजनीतिक गतिविधियों और कोरोना की वजह से यह संभव नहीं हो सका। आज जबकि वह जम्मू पहुंचे हैं तो उन्होंने इस कार्य को पूरा करने ही उचित समझा। गुरूवार शाम वह मंदिर पहुंचेंगे औऱ दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि वह कटरा से वैष्णो देवी की यात्रा के लिए पैदल ही निकलेंगे। साथ ही मंदिर में शाम की आरती में भी वह शामिल होंगे। इसके बाद कल, यानी कि शुक्रवार को जम्मू में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं सहित अन्य पदाधिकारियों व पूर्व मंत्रियों से उनकी मुलाकात का कार्यक्रम है। इसके पहले 9 अगस्त को भी वह जम्मू और कश्मीर के दौरे पर गए थे। अनुच्छेद 370 के हटने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का यह दूसरा जम्‍मू कश्‍मीर दौरा है।

राहुल ने अपने पिछले दौर मे श्रीनगर में कांग्रेस के एक नए कार्यालय का उद्घाटन किया था। इसके अलावा वह गांदेरबल जिले के खीर भवानी एवं हजरतबल दरगाह भी गए थे। पिछले दौरे में राहुल गांधी के साथ पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और जम्मू-कश्मीर मामलों की एआईसीसी प्रभारी रजनी पाटिल भी उनके संग मौजूद थीं। उन्होंने यह भी कहा था कि, ‘यह एक निजी दौरा था। राहुल गांधी मंदिर के दर्शन करना चाहते थे। इसके बाद गांधी डल झील के किनारे स्थित दरगाह हजरतबल पहुंचे थे।’राहुल गांधी इस दौरान जम्मू-कश्मीर की प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे की शादी के ‘रिसेप्शन’ में भी शामिल हुए थे। पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद वायनाड से सांसद गांधी ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत भी की थी।

Suggested News