बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वंशवाद के ठप्पे से मुक्त कांग्रेस बनाने में जुटे राहुल, अध्यक्ष की तलाश तेज

वंशवाद के ठप्पे से मुक्त कांग्रेस बनाने में जुटे राहुल, अध्यक्ष की तलाश तेज

NEWS4NATION DESK : चुनाव में करारी हार और बीजेपी के वंशवाद के मुद्दे से परेशान राहुल गांधी पद छोड़ने की जिद पर अड़े  है। वहीं  उन्होंने साफ कर दिया है कि अध्यक्ष पद के लिए प्रियंका गांधी के नाम पर भी कोई विचार नहीं होगा।  राहुल गांधी इस जिद के बाद पार्टी भी नये अध्यक्ष की खोज में जुट गई है। इसके लिए पार्टी ने एक वरिष्ठ नेता यह जिम्मेवारी संभालने के लिए तैयार रहने को कहा है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता अशोक गहलोत जल्द राहुल गांधी की जगह पार्टी के नए अध्यक्ष बन सकते हैं। कांग्रेस ने इस बारे में मन बना लिया है और अशोक गहलोत को इसके लिए तैयार रहने को भी कहा है। 

हालांकि इस बारे में तस्वीर अभी साफ नहीं है कि अशोक गहलोत अकेले कांग्रेस अध्यक्ष होंगे या दो-तीन और नेताओं को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जाएगा। लेकिन इतना तय है कि अगले कुछ दिनों में कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिलने वाला है, जो गांधी परिवार से नहीं होगा।
 
 गहलोत ने बुधवार को राहुल को जन्मदिन की बधाई देते हुए देश व जनहित में उनसे पार्टी प्रमुख बने रहने का आग्रह किया। लेकिन सूत्रों के अनुसार, मनाने की तमाम कोशिशों के बावजूद राहुल नहीं माने और उन्होंने साफ कर दिया कि जब तक पार्टी नया नेतृत्व नहीं चुनती है, तब तक नई शुरुआत मुमकिन नहीं है। 

बताया जा रहा है कि उन्होंने यह भी साफ कर दिया है कि उनके बदले प्रियंका गांधी के नाम पर भी विचार नहीं होगा। 

दरअसल नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली बीजेपी ने वंशवाद के मुद्दे पर कांग्रेस को लगातार घेरा है। ऐसे में राहुल गांधी के हटने और कांग्रेस के किसी सीनियर नेता को अध्यक्ष बनाने से यह मुद्दा हमेशा के लिए समाप्त हो जाएगा।

Suggested News