बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार के राहुल रजक ने यूरोप में मचाया धूम, बुल्गारिया में इंटरनेशनल समर सेमिनार में कत्थक नृत्य प्रस्तूत कर जीता सबका दिल

कटिहार के राहुल रजक ने यूरोप में मचाया धूम, बुल्गारिया में इंटरनेशनल समर सेमिनार में कत्थक नृत्य प्रस्तूत कर जीता सबका दिल

कटिहार. जिले के राहुल रजक ने हाल के दिनों में यूरोप के बुल्गारिया में आयोजित 59 वां इंटरनेशनल समर सेमिनार में कत्थक नृत्य को प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। 122 देशों से आए प्रतिभागियों में राहुल भारत के एकमात्र प्रतिभागी था। यहां उन्हें सोफिया विश्वविद्यालय "सेंट क्लिमेंट ओहरिडस्की" द्वारा भाषा, साहित्य, संगीत, कला एवं संस्कृति विषय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भारत के प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कत्थक नृत्य शैली को प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया।

अब राहुल और कई देशों में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने शहर कटिहार पहुंचा है। यहां उनकी गुरु माता प्रिया घोष की तरफ से राहुल का भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि के बाद राहुल जहां बेहद उत्साहित है और आगे इस नृत्य शैली के माध्यम से भारत का नाम देश दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना चाहता है।

वहीं उनकी गुरु माता प्रिया घोष कहती है कि आज भी खासकर छोटे शहरों में लड़कों के द्वारा कत्थक नृत्य को लेकर लोगों के मन में अजीब धारणा है। इसलिए इतनी बड़ी उपलब्धि के बावजूद राहुल को स्थानीय स्तर पर जो सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिला है। हालांकि वह कहती है कि अब लोगों का सोच बदल रहा है और आने वाले दिनों में निश्चित तौर पर कटिहार का यह 'कत्थक बॉय' देश दुनिया में अपने शहर, अपने प्रदेश का और अपने देश का नाम और रोशन करेंगे।


Suggested News