बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुर्दे को टॉनिक पिलाने जैसी है 'राहुल' की यात्रा ! भाजपा ने उड़ाया मजाक, कहा- बिहार के जिन जिलों से गुजरेगी यात्रा वहां कांग्रेस की हार तय

मुर्दे को टॉनिक पिलाने जैसी है 'राहुल' की यात्रा ! भाजपा ने उड़ाया मजाक, कहा- बिहार के जिन जिलों से गुजरेगी यात्रा वहां कांग्रेस की हार तय

PATNA: भाजपा ने राहुल गांधी की यात्रा का मजाक उड़ाया है. पार्टी ने कहा है कि उनकी यात्रा मुर्दे को टॉनिक पिलाने जैसी है . राहुल की यात्रा बेजान कांग्रेस में जान नहीं फूंक सकती. उनकी यात्रा जहां से गुजरेगी वहां कांग्रेस की हार तय है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्र ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर जमकर तंज कसा है.

राहुल की यात्रा बेजान शरीर में जान नहीं फूंक सकती-भाजपा

भाजपा प्रवक्ता प्रभाकर मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा कांग्रेस के बेजान शरीर में जान नहीं फूंक सकती है। यह न्याय यात्रा नहीं, अन्याय यात्रा है। कांग्रेस ने देश के साथ जो अन्याय किया है, टुकड़े-टुकड़े गैंग के साथ मिलकर देश में जो नफरत फैलायी है, यह यात्रा उसी को और विस्तार देने के लिए की जा रही है। राहुल गांधी को इस यात्रा का नामकरण भारत तोड़ो अन्याय यात्रा करना चाहिए था, क्योंकि राहुल की मंशा यही है।

राजद और जदयू की पिछलग्गू पार्टी है कांग्रेस

प्रभाकर मिश्र ने आज यहां कहा कि बिहार में कांग्रेस की स्थिति क्या है, वह किसी से छिपी नहीं है। बिहार में कांग्रेस राजद और जदयू की पिछलग्गू पार्टी है। अभी तक यह तय नहीं है कि कांग्रेस पर दया कर राजद और जदयू उसे कितनी सीटें देंगे। देंगे या फिर झुनझुना थमा दिया जाएगा। ऐसे में सहज ही समझा जा सकता है कि बिहार में राहुल की यात्रा मुर्दे को टॉनिक पिलाने जैसा है। श्री मिश्र ने कहा कि राहुल गांधी के पैर जहां पड़ते हैं, कांग्रेस का पतन वहीं से शुरू होता है। इसके पहले भी राहुल ने यात्रा की थी, उसका क्या प्रतिफल हुआ, सभी के सामने है। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सिमट कर और हाशिए पर चली गयी। राहुल की यह दूसरी यात्रा कांग्रेस की अंतिम यात्रा साबित होगी।

बिहार में जहां से गुजरेगी राहुल की यात्रा उस संसदीय क्षेत्र में हार तय 

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा दो चरणों में बिहार में प्रवेश करेगी, इसका मतलब हुआ कि बिहार में कांग्रेस को दोहरा झटका लगने वाला है। राहुल गांधी की यात्रा बिहार के जिन जिलों से होकर गुजरेगी, वहां कांग्रेस की हार सुनिश्चित करती हुई जाएगी।

Suggested News