बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

धनकुबेर JE के ठिकानों पर छापाः आय से 1.5 करोड़ अधिक अर्जित करने में निगरानी रेड

धनकुबेर JE के ठिकानों पर छापाः आय से 1.5 करोड़ अधिक अर्जित करने में निगरानी रेड

PATNA: बिहार में एक धनकुबेर जूनियर इंजीनियर शिवशंकर सिंह के ठिकानों पर निगरानी की छापेमारी की जा रही है. पूर्णिया नगर निगम के जेई के कई ठिकानों पर सुबह से ही रेड जारी है. निगरानी ब्यूरो की टीम भ्रष्ट जेई के पूर्णिया आवास-कार्यालय और सहरसा आवास पर छापेमारी में जुटी है। जानकारी के अनुसार भ्रष्ट जेई के ठिकानों से अकूत संपत्ति का पता चला है. आधे दर्जन बैंक अकाउंट में 75 लाख रू जमा हैं. पटना में भी फ्लैट का पता चला है। पूर्णिया और सहरसा में आलीशान मकान मिला है। इसके अलावे दो बैंक लॉकर मिला है जिसकी तलाशी ली जा रही है। इसके अलावे आवास पर तीन चार पहिया वाहन मिला है।

अदना सा जेई निकला धनकुबेर 

निगरानी ब्यूरो से मिली जानकारी के मुताबिक भ्रष्ट जेई के खिलाफ आय से करीब 1.5 करोड़ रू अधिक अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है। न्यायालय से सर्च वारंट लेने के बाद सर्च किया जा रहा है। 

Suggested News