बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ छापेमारी अभियान जोरों पर, अब तक वसूली गई 1 लाख 93 हजार की जुर्माना राशि

पटना में प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ छापेमारी अभियान जोरों पर, अब तक वसूली गई 1 लाख 93 हजार की जुर्माना राशि

PATNA: पटना के डीएम कुमार रवि के निर्देश पर राजधानी में प्लास्टिक कैरी बैग के खिलाफ छापेमारी अभियान जोरों पर है। बीते दिनों शुरु किए गए छापेमारी अभियान में अब तक 1 लाख 93 हजार की राशि वसूली गई है।

पटना नगर निगम क्षेत्र एवं नगर परिषद् दानापुर एवं खगौल में विगत कई दिनों से चलाये जा रहे छापामरी अभियान में आज तक 2381 दुकानों में छापामारी की गई जिसमे 513.24 कि0ग्रा0 पलास्टिक के कैरी बैग जप्त किए गए। अब तक 1,93,070 वसूल की गई।  

बुधवार को पटना नगर निगम के पाटलिपुत्र अंचल में छापेमारी दल द्वारा 214 दुकानों में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 141 कि.ग्रा. प्लास्टिक जप्त किया गया और 8 हजार 320 रुपये जुर्माने की राशि वसूल की गई।

बाँकीपुर अंचल में छापामारी दल द्वारा 80 दुकानों में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम में कुल 04 कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 8320 रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी। कंकड़बाग अंचल में  छापामारी दल द्वारा 65 दुकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में कुल 02 कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 5200 रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी।

नूतन राजधानी अंचल में आज छापामारी दल द्वारा 45 दुकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में कुल 2.4 कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 3500 रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी। पटना सिटी अंचल में आज छापामारी दल द्वारा 50 दुकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में कुल 3.5 कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 1900 रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी।


Suggested News