बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में ASP के नेतृत्व में चला छापेमारी अभियान, देशी राइफल के साथ अपराधी गिरफ्तार

पटना में ASP के नेतृत्व में चला छापेमारी अभियान, देशी राइफल के साथ अपराधी गिरफ्तार

PATNA : बिहार में इन दिनों त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो रहे है। इसके मद्देनजर राज्य में प्रशासन की ओर से विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसी कड़ी में मोकामा मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। आज बाढ़ के एएसपी अरविंद प्रताप सिंह के नेतृत्व में मोकामा थाने के पुलिस ने कन्हाईपुर गांव में छापामारी अभियान चलाया। 

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी छापेमारी में मोकामा थाने की पुलिस ने 315 बोर का एक देशी राइफल बरामद किया है। वहीँ छापामारी अभियान के तहत जगदम्बी राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरे मामले पर बाढ़ के एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कहा कि जगदम्बी औराई को कन्हाईपुर के घघरिया टोला इलाके से गिरफ्तार किया गया है। 

बताया जाता है कि जगदम्बी राय राइफल की खरीद बिक्री में लगा था। जिसकी सूचना मिलने के बाद मोकामा थाना अध्यक्ष राजनंदन के नेतृत्व में टीम का गठन कर इसकी गिरफ्तारी की गई है। हालाँकि एक अपराधी भागने में कामयाब रहा।

पटना से विकास की रिपोर्ट 

Suggested News