BAGAHA : बगहा में तीन वर्ष पूर्व फ़रवरी 2019 में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के शिलान्यास के बाद आज तक एनएच 727 पर रेल ओवरब्रिज का कार्य शुरू नहीं हुआ। जिसकी मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन किया है।
बता दें कि प्रत्येक दिन भीषण जाम के चलते पूरा दिन छोटे बड़े वाहन को आने जाने में घंटों मशक्कत करना पड़ता है। विगत तीन वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बगहा आगमन पर ओवरब्रिज का शिलान्यास हुआ था। जिससे लोगों ने एक बड़ी उम्मीद के साथ राहत की सांस ली थी कि अब भीषण जाम से छुटकारा मिल जाएगा।लेकिन वह सपना मात्र ही रह गया। केवल कागजी खाना पूर्ति में शिलान्यास कर इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
आम जनता को प्रति दिन भीषण जाम की समस्या को लेकर आज कांग्रेस के विधान सभा प्रत्याशी जयेश सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ धरना प्रदर्शन कर जल्द से जल्द ओवरब्रिज निर्माण की मांग की। जयेश सिंह ने बताया कि चुनाव के समय झूठे शिलान्यास कर जतना से वाहवाही लिया गया और सता मिलते ही मंत्री जी भूल गए। आज तीन वर्ष बीत गए। लेकिन एक ईट तक स्थल पर नहीं गिरा। अगर एक माह में ओवरब्रिज का काम शुरू नहीं हुआ तो हमलोग इससे बड़ा आंदोलन करेंगे।
बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट