बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में रेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कामाख्या एक्सप्रेस से भारी मात्रा में कछुए बरामद

कटिहार में रेल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कामाख्या एक्सप्रेस से भारी मात्रा में कछुए बरामद

KATIHAR : जिले में रेल पुलिस को आज बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने ट्रेन से 148 पीस कछुआ बरामद किया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की दादर से कामाख्या जाने वाली कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन में रेल पुलिस जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान ट्रेन की S4 बोगी में 4 बोरी में बंद कर कछुआ ले जाया जा रहा था। पुलिस के काफी पुछताछ करने के बाद किसी ने उसकी जानकारी नहीं दी। 

हालाँकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। वहीँ रेल पुलिस ने कछुओ को बरामद  कर वन विभाग को सुपुर्द कर दिया है। कटिहार रेंजर बी.एन मंडल ने बताया कि जप्त कछुओं को सीजीएम के आदेश पर फिर से  गंगा में छोड़ दिया जाएगा। हालाँकि इस बात का पता नहीं चल पाया है की कछुओं की तस्करी कर उसे कहाँ से लाया जा रहा था और कहाँ ले जाया जा रहा था। 


लुप्तप्राय श्रेणी (सेडयुल वन) में रखे गए इंडियन साफ्टशेल या गंगेज साफ्टेशेल कछुए (टर्टल) पड़ोसी देश नेपाल और चीन में प्रचलित अंधविश्वास का शिकार बन रहे हैं। दोनों देशों में जादू-टोने में इनका इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा चीन में इन कछुओं के शरीर के कई हिस्सों का खास तरह की दवा बनाने में भी इस्तेमाल होता है। जिसकी वजह से इन दोनों देशों में कछुओं की काफी मांग रहती है। तस्करों का गिरोह पश्चिम बंगाल के रास्ते इन्हें नेपाल और चीन भेजता है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News