बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की अनोखी पहल, स्टेशन का मोर्चा संभाल रही महिलाएं

महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की अनोखी पहल, स्टेशन का मोर्चा संभाल रही महिलाएं

CHHAPRA : सोनपुर रेलवे स्टेशन पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत 1 मार्च से 10 मार्च के बीच रेलवे में कार्यरत महिला कर्मियों को विभिन्न कार्यों में तैनात किया गया है. 

पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के जरिए न सिर्फ लोगों को महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है. बल्कि इस अभियान से यह भी बताने का प्रयास किया जा रहा है कि आधुनिक जमाने में अब महिलाएं भी पुरुषों से किसी मामले में कम नहीं है. 

उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 10 दिनों तक या अभियान चलेगा. 

जिसमें रेलवे में कार्यरत महिला कर्मियों की कार्य कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा और इसके जरिए महिला सशक्तिकरण अभियान के नारो को बुलंद किया जा रहा है.

राजकुमार की रिपोर्ट 

Suggested News