बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

यात्रीगण ध्यान दे: कोहरे के कारण रद्द हुई कई ट्रेनें

यात्रीगण ध्यान दे: कोहरे के कारण रद्द हुई कई ट्रेनें

N4N Desk: पटना से दिल्ली चलने वाली कई ट्रेन कोहरे के कारण रद्द हो गयी. ठंड और कोहरे के कारण काफी सारी ट्रेनें लेट हो रही है. पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर 13 दिसंबर से 18 फरवरी तक कई ट्रेनों का परिचालन रद्द कर दिया है. 

इसके पहले भी मंगलवार को कई ट्रेनें रद्द की गयी थी. पटना और दिल्ली के बीच चलने वाली एक महत्वपूर्ण ट्रेन संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस अप में बुधवार और डाउन में गुरुवार को रद्द रहेगी. पटना से खुलने वाली 13237/13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस 13 दिसंबर से 15 फरवरी तक अपने निर्धारित मार्ग की बजाय कानपुर-मथुरा-अछनेरा-भरतपुर के रास्ते चलेगी. 

14523/14524 - बरौनी अंबाला एक्स 15 दिसंबर से 14 फरवरी तक

14005/14006 - सीतामढ़ी 13 दिसंबर से 14 जनवरी तक

14003/14004 - नई दिल्ली मालदा टाउन 13 दिसंबर से 16 फरवरी

14673/14674 - जयनगर अमृतसर 13 दिसंबर से 18 फरवरी

12873/12874 - हटिया आनंद विहार 13 दिसंबर से 18 फरवरी

13119/13120 - सियालदह आनंदविहार 13 दिसंबर से 16 फरवरी

11105/11106 - झांसी कोलकाता 14 दिसंबर से 17 फरवरी

13257/13258 - दानापुर आनंद विहार 13 दिसंबर से 16 फरवरी

15209/15210 - सहरसा अमृतसर 13 दिसंबर से 16 फरवरी

ये सारी ट्रेनें रद्द रहेंगी। 

Suggested News