बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बारिश का कहर : घर के मलवे में दबने से उप मुखिया की हुई मौत

बारिश का कहर : घर के मलवे में दबने से उप मुखिया की हुई मौत

DHANBAD : जिले में लगातार हो रही बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशियां देखने को मिल रही है. वही बारिश ने कई घरों में कहर भी बरपाया है. धनबाद जिला के बलियापुर प्रखंड क्षेत्र के बलियापुर पश्चिमी पंचायत की उप मुखिया आशा देवी की घर के मलबे में दब जाने से मौत हो गयी. 

जिले में लगातार हो रही झमाझम बारिश से उप मुखिया आशा देवी के घर के चारों ओर पानी इकट्ठा हो गया था. इससे   कमजोर दीवार टिक न सकी और भरभरा कर गिर गयी. दीवार ढहने से उप मुखिया आशा देवी दीवार के नीचे दब गयीं. 

आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उन्हें  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर पहुंचाया. लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टर ने आशा देवी को मृत घोषित कर दिया. मौत की सूचना मिलते ही आसपास के लोग अस्पताल पहुंचने लगे. स्थानीय लोगों ने बताया कि आशा देवी को एक बेटा और 4 बेटियां थीं.  

3 महीने पहले ही उप मुखिया आशा देवी ने एक बेटी को जन्म दिया था. बहरहाल उप मुखिया की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. बताया जा रहा है की उप मुखिया का परिवार बिहार के भोजपुर जिले का शाहपुर का रहनेवाला है. कई वर्षो से बलियापुर में रह कर यह परिवार दूध का व्यापार कर रहा था. 

धनबाद से अजय उपाध्याय की रिपोर्ट 

Suggested News