बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महाराष्ट्र में बारिश का कहर : अब तक 38 की मौत, रत्नागिरि में टूटा तिवरे डैम, अलर्ट जारी

महाराष्ट्र में बारिश का कहर :  अब तक 38 की मौत, रत्नागिरि में टूटा तिवरे डैम, अलर्ट जारी

NEWS4NATION DESK : महाराष्ट्र में बारिश का कहर जारी है। आसमान में छाए बादलों और लगातार हो रही बारिश के चलते हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। मंगलवार को पुणे के अलावा मुंबई के मलाड और कल्याण में दीवारें गिरने से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। अब लगातार हो रही बारिश की वजह से रत्नागिरी में तिवरे डैम टूट गया है। 

डैम के टूटने से आसपास बसे करीब 7 गांवों में बाढ़ आ गई है और अचानक हुए इस हादसे में गांवों के करीब दो दर्जन लोग गायब बताए जा रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने दो शव बरामद किए हैं। एनजीआरएफ की टीम बचाव और राहत कार्य में लगी है। 

मंगलवार को मायानगरी मुंबई पानी में तैरती दिखी, हालांकि आज बुधवार से बारिश की रफ्तार धीमी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि बुधवार से मॉनसून का असर कुछ कम हो सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में तेज बारिश की आशंका बनी हुई है।

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि सभी को 2 दिनों तक सचेत रहने की जरूरत है। महाराष्ट्र में बारिश में मरने वालों की संख्या बढ़कर 38 हो गई है, इनमें से 22 लोगों की मौत तो सिर्फ मुंबई के मलाड ईस्ट में दीवार गिरने से हुई जबकि 14 लोगों की मौत मुंबई समेत महाराष्ट्र के अलग अलग इलाकों में हुई है।

 

 

 

Suggested News