राजभवन और शिक्षा विभाग आमने-सामने, केके पाठक के कुलपतियों की बैठक बुलाने पर बढ़ सकती है तकरार

राजभवन और शिक्षा विभाग आमने-सामने,  केके पाठक के कुलपतियों क

पटना- राजभवन और शिक्षा विभाग में फिर तकरार बढ़ता दिखाई दे रहा है. राजभवन के रोक लगाने के बाद भी शिक्षा विभाग ने कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की बैठक 28 फरवरी को बुलाई है . बैठक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की अध्यक्षता में होगी

राजभवन का कहना है कि राज्यपाल सह कुलाधिपति की अनुमति के बिना कुलपति और अन्य विश्वविद्यालय अधिकारी शिक्षा विभाग के कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकते. कुलपतियों को शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण में आने पर रोक लगाने के लिए राजभवन ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव को पत्र लिखा था. 

वहीं शिक्षा विभाग ने बैठक में कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों की उपस्थिति अनिवार्य बताया है तो वहीं राजभवन ने पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव के द्वारा ने 2 और 3 मार्च को आयोजित होने वाले शिक्षा विभाग के उन्मुखीकरण कार्यक्रम में भग लेने पर  मार्गदर्शन मांगने पर सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिख कर  कुलपतियों को शिक्षा विभाग के प्रशिक्षण में आने पर रोक लगा दिया था.

बिहार में राजभवन और शिक्षा विभाग आमने सामने है. केक पाठक की राज्यपाल ने सरेआम क्लास भी पूर्व में लगा चुके हैं. बहरहाल  कुलपतियों, कुलसचिवों और परीक्षा नियंत्रकों को राजभवन की अनुमति के बिना बैठक में शिक्षा विभाग के बुलाने से तकरार बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.