बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कपूर फैमली में छाई शोक की लहर, सबसे सीनियर पर्सन की हुई मौत

कपूर फैमली में छाई शोक की लहर, सबसे सीनियर पर्सन की हुई मौत

न्यूज़ 4 नेशन डेस्क : कपूर फैमिली के सबसे सीनियर पर्सन और मशहूर दिवंगत अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्‍णा राज कपूर का लम्बी बीमारी के बाद मुंबई में निधन हो गया. वह 87 साल की थीं और कुछ समय से बीमार चल रहीं थी. सोमवार की सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. इस खबर के बाद से बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है. 

कृष्‍णा राज कपूर को लंबे समय से साँस की बीमारी थी. वे कपूर फैमिली के सबसे सीनियर पर्सन थीं. राज कपूर से कृष्णा राज कपूर की शादी 1946 में हुई थी. उनके 5 बच्चे हैं. रणधीर, ऋषि, राजीव, रीमा और रितु। वहीं करीना, करिश्मा, रणवीर कपूर उनके पौत्र -पौत्री हैं.  87 साल की उम्र में भी वे काफी एक्टिव थीं. वह अक्सर अपने फॅमिली के साथ दिखाई पड़ती थीं.

रणधीर कपूर ने अपनी मां के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने ट्वीट किया कि , ''मुझे ये बताते हुए दुख हो रहा है कि मैंने आज सुबह अपनी मां को खो दिया है. '' वहीँ रिद्धिमा कपूर ने दादी के निधन पर शोक जताते हुए इंस्टा पर उनके साथ एक फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा- ''मैं आपसे हमेशा प्यार करूंगी दादी. RIP.''

Suggested News