बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

हिमाचल में बदलेगा राज या फिर से भाजपा के सिर सजेगा ताज, 68 सीटों पर एक साथ शुरू हुआ मतदान

हिमाचल में बदलेगा राज या फिर से भाजपा के सिर सजेगा ताज, 68 सीटों पर एक साथ शुरू हुआ मतदान

DESK.  हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में शनिवार सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान से पहले चुनाव अधिकारियों ने सभी मतदान केन्द्रों पर ईवीएम की जांच के लिए ‘मॉक मतदान’ भी किया। राज्य में 55 लाख से ज्यादापंजीकृत मतदाता हैं और 68 सीटों पर 412 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में 24 महिला प्रत्याशी भी हैं। हिमाचल प्रदेश के कुल पंजीकृत मतदाताओं में से 28,54,945 परुष और 27,37,845 महिलाएं हैं। हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी महेश गर्ग ने कहा कि मतदन के लिए पूरी तैयारी है।

हालांकि सुबह के समय मतदान की गति बेहद धीमी है। पहले एक घंटे के दौरान सिर्फ 4 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं सुबह 9 बजे तक 5 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ. ऐसे में उम्मीद है कि पहाड़ी इलाका होने के कारण अब दिन चढने के बाद मतदान की गति में तेजी आएगी। इस बीच कांग्रेस और भाजपा दोनों की ओर से चुनाव में जीत का दावा किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से बढचढकर वोट देने की अपील की है. 

उन्होंने लिखा, हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।


राज्य में 2017 में हुए पिछले चुनाव में रिकॉर्ड 75.57 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में इस बार के चुनाव में अब फिर से सबकी निगाह लगी है कि मतदान कितना प्रतिशत तक होता है। 2017 में भाजपा को 44, कांग्रेस को 21 और अन्य को 3 सीटें आई थी। अगर भाजपा लगातार दूसरी बार सरकार बनाने में कामयाब होती है तो यह भाजपा का राज्य में इतिहास कायम करने वाला विजय होगा।


Suggested News