बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक करोड़ की लैंड क्रूजर और 95 हज़ार की पिस्टल के मालिक है राजा भैया, पत्नी भी है करोड़ों की मालकिन

एक करोड़ की लैंड क्रूजर और 95 हज़ार की पिस्टल के मालिक है राजा भैया, पत्नी भी है करोड़ों की मालकिन

UP DESK: उत्तर प्रदेश में चुनावी हलचल के बीच नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जहाँ गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन किया है। वहीँ सपा से मुख्यमंत्री पद के दावेदार अखिलेश यादव ने करहल से नामांकन दाखिला किया है। उत्तर प्रदेश में कुंडा विधानसभा क्षेत्र भी काफी अहम माना जाता है। जहाँ से राजा भैया ने आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रतापगढ़ में अपना नामांकन किया है। कुंडा से छह बार विधायक रहे राजा भैया पहली बार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सिंबल पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं। 

दिए गए शपथ पत्र में राजा भैया की तरफ से बताया गया है की उनकी चल सम्पति 9 करोड़ 17 लाख 54 हजार 448 रुपये है। वहीं राजा भैया की पत्नी भान्वी कुमारी सिंह के नाम 3 करोड़ 13 लाख 85 हजार 302 रुपयेकी चल संपत्ति है। वहीँ राजा भैया की बड़ी बेटी राघवी कुमारी सिंह के पास 98 लाख 78 हजार 255 रुपयेकी चल संपत्ति है। जबकि दूसरी बेटी राजेश्वरी सिंह के पास 78 लाख 56 हजार 217 रुपए की चल सम्पति है। राजा भैया के बड़े बेटे कुंवर शिवराज प्रताप सिंह के नाम 64 लाख 7003 रुपये तथा राजा भैया के छोटे बेटे कुंवर बृजराज प्रताप सिंह के पास 63 लाख 27 हजार 658 रुपये की चल संपत्ति है। गहनों की बात करें तो उनके पास साढ़े 3 किलो सोना है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 72 लाख 20 हज़ार है।  जबकि 26 किलो चांदी है, जिसकी कीमत 16 लाख 4 हजार 200 है। गौरतलब है की  राजा भैया 95 हजार की पिस्टल, 83 हजार की रायफल, 42 हजार की बंदूक रखते हैं। वाहन में उनके पास एक लैंड क्रूजर गाड़ी है, जिसकी कीमत 1 करोड़ 2 लाख 73 सौ रुपए है। मौजूदा समय में उनपर केवल एक मुकदमा दर्ज है। वहीँ राजा भैया की पत्नी के नाम साढ़े चार किलो सोना है, जिसकी बाजार में कीमत 2 करोड़ 21 लाख 40 हजार रुपए है. जबकि 10 किलो 500 ग्राम चांदी है, जिसकी कीमत 6 लाख 47 हजार 850 रुपए है। बता दें कि उनके पास 21 सोने के सिक्के हैं, जिसकी कीमत 5 लाख 16 हजार 6 सौ रुपए है। उनकी पत्नी के पास 90 हजार की पिस्टल, 82 हजार की रायफल, 38 हजार की बंदूक है। 

बताते चलें की राजा भैया के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने पंद्रह साल तक विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतारे थे। राजा भैया 1993 से कुंडा विधानसभा सीट से लगातार निर्दलीय विधायक हैं, और हाल ही में उन्होंने एक पार्टी का गठन किया है। कुंडा व बाबागंज विधानसभा को राजाभैया का गढ़ कहा जाता है। इन दोनों विधान सभाओं पर लंबे समय से उनका प्रभाव देखा जा सकता है। इस बीच कुंडा से चुनाव लड़ रहे सपा के उम्मीदवार गुलशन यादव ने राजा भैया पर जान मारने की साजिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्विटर हैन्डल पर लिखा है की मेरी पत्नी चेयरमैन है। लेकिन राजा भैया और अक्षय प्रताप सिंह मेरी हत्या करा सकते हैं। जिले के एसपी और राज्य के डीजीपी को उन्होंने इस ट्विट को टैग किया है।  

Suggested News