बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की कुर्सी खतरे में, कांग्रेस ने कहा- BJP ने शुरू कर दिया है खेल

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत की कुर्सी खतरे में, कांग्रेस ने कहा- BJP ने शुरू कर दिया है खेल

DESK :  मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान की अशोक गहलोत की सरकार खतरे में है। शनिवार रात से ही कांग्रेस के 24 विधायकों के हरियाणा के एक होलट में जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं, कई विधायकों के मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले राजस्थान में तेजी से बदलते इस राजनितिक घटनाक्रम ने मध्य प्रदेश की यादें ताजा कर दी है। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने जयपुर में देर रात बैठक की। बताया जा रहा है कि इस बैठक में उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट समेत कई विधायक शामिल नहीं हो पायें।

इससे पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर सरकार गिराने का आरोप लगाया था। बता दें कि वहां सीएम गहलोत और डेप्युटी सीएम सचिन पायलट के बीच आपसी खींचतान की चर्चा तेज है। नवभारत टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक सचिन पायल शुक्रवार से ही दिल्ली में है। इसलिए जयपुर में देर रात हुए बैठक में सचिन पायलट शामिल नहीं हो सके। रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की रात हरियाणा के मानेसर में राजस्थान के 24 विधायक एक बड़े होटल में पहुंचे।

बीजेपी खेल रही है खेल
इससे पहले राजस्थान में कांग्रेस के लगभग दो दर्जन विधायकों ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य की अशोक गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। कांग्रेस के इन विधायकों ने शुक्रवार देर रात जारी एक संयुक्त बयान में यह आरोप लगाया। यह बयान विधानसभा में मुख्य सचेतक डा महेश जोशी एवं उप मुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के हस्ताक्षरों से जारी किया गया है। संयुक्त बयान में कांग्रेस विधायकों ने आरोप लगाया गया है कि भाजपा खरीद फरोख्त एवं अन्य भ्रष्ट हथकंडों के माध्यम से राज्य की जनहितकारी कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश रच रही है। इन विधायकों ने इसे भाजपा का कथित 'अलोकतांत्रिक एवं भ्रष्ट आचरण' करार दिया है।

उल्लेखनीय है कि जून में राज्य से हुए राज्यसभा की तीन सीटों के चुनाव से पहले सत्तारूढ़ कांग्रेस ने कुछ विधायकों को प्रलोभन दिए जाने का आरोप लगाया था। पार्टी की ओर से इसकी शिकायत विशेष कार्यबल (एसओजी) को की गयी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राज्यमें विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है और करोड़ों रुपये की नकदी जयपुर स्थानांतरित हो रही है। राज्य विधानसभा में कुल 200 विधायकों में से कांग्रेस के पास 107 विधायक एवं भाजपा के पास 72 विधायक हैं। राज्य के 13 में से 12 निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को है।

Suggested News