बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजवल्लभ यादव की विरासत संभालेंगी उनकी पत्नी! विभा देवी ने नवादा में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

राजवल्लभ यादव की विरासत संभालेंगी उनकी पत्नी! विभा देवी ने नवादा में राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को किया संबोधित

NAWADA : नाबालिग से यौन शोषण मामले में सजायाफ्ता होने के बाद अपनी विधायकी गंवा चुके राजद नेता राजवल्लभ यादव की विरासत अब उनकी पत्नी संभालने वाली है। इसका संकेत रविवार को राजद कार्यकर्ता सम्मेलन से मिला।  राजवल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी ने नवादा में राजद के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरु हो गई है कि विभा देवी नवादा से लोकसभा चुनाव राजद उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ेगी। यह पहला मौका था जब विभा देवी ने पार्टी के मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

राजद कार्यकर्ता सम्मेलन को पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विधायक प्रकाश वीर के साथ विभा देवी ने भी संबोधित किया। राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से विभा देवी को नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। महेंद्र यादव ने कहा कि राजद उम्मीदवार के रुप में नवादा से लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

बैठक को संबोधित करते हुए राजद के प्रदेश प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि बिहार में दिनदहाड़े हत्या हो रही है। राजधानी में व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नीतीश कुमार के राज में बिहार में खुलेआम एके-47 से हत्या हो रही है। पटना, मुजफ्फरपुर, वैशाली, गया ,सिवान आदि जगह पर अपराधियों ने एके 47 से कई लोगों को गोली छलनी कर दिया है। चारों तरफ अपराधियों का मनोबल बढ़ चुका है। उन्होंने कहा कि सूबे में पूरी तरह से कानून व्यवस्था ठप हो गई है इसके लेकर राजद सभी परिवार को एकजुट कर उन्हें कुर्सी से हटाने का काम करेगा।

प्रधानंत्री की मन की बात कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए शक्ति यादव ने कहा कि पीएम 5 साल में लगातार मन की बात करते रह गए लेकिन उनकी मन की बात सिर्फ जुमला साबित हुआ है। उन्होंने आरक्षण देकर लॉलीपॉप थमा दिया है यह सभी लोग जान रहे हैं इस बार उन्हें चुनाव से करारी हार मिलेगी।

Suggested News