बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी के पाटलिपुत्र इलाके से उच्चकों ने रिटायर्ड सेना के अधिकारी से छीने सोने की चेन

राजधानी के पाटलिपुत्र इलाके से उच्चकों ने रिटायर्ड सेना के अधिकारी से छीने सोने की चेन

पटनाः राजधानी पटना में लूट और छिनतई की घटनाओं में लगातार इजाफा हो रहा है।अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि वो थाना के आसपास भी घटना को अंजाम देने से नहीं चुक रहे।

बुधवार को कुछ देर पहले सचिवालय थाना से सटे आर-ब्लॉक चौराहे पर सरसो तेल के कारोबारी से अपराधियों ने एक लाख तीस हजार रू लूट लिए थे।अभी पटना पुलिस उसकी जांच हीं कर रही थी तभी एक एक और छिनतई का मामला सामने आ गया है।

इस बार अपराधियों ने पाटलिपुत्र इलाके में छिनतई की घटना को अंजाम दिया है। उच्चके इस बार एक रिटायर्ड कर्मी से चेन छीनकर फरार हो गए।इस मामले में पाटलिपुत्र थाने में केस दर्ज किया गया है।

Suggested News