बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चिराग पासवान ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका,राजेन्द्र सिंह लोजपा में शामिल

चिराग पासवान ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका,राजेन्द्र सिंह लोजपा में शामिल

PATNA: बड़ी खबर बीजेपी से निकल कर सामने आ रही है।बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह ने पार्टी छोड़कर लोजपा का दामन थाम लिया है।चिराग पासवान ने राजेन्द्र सिंह को पार्टी में शामिल भी करा लिया है।

अब यह स्पष्ट हो गया है कि बिहार में एनडीए के लिए चिराग पासवान बड़ी मुसीबत बन कर खड़े हो गए हैं।बीजेपी के कद्दावर नेता और उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह को लोजपा में शामिल करा कर चिराग पासवान ने मैसेज दे दिया है। जानकारी के अनुसार लोजपा उन्हें दिनारा से उम्मीदवार बनायेगी।

जेडीयू ने दिनारा से मंत्री जयकुमार सिंह को टिकट दिया है।2015 में  बीजेपी कैंडिडेट के तौर पर राजेन्द्र सिंह दिनारा से चुनावी मैदान में थे लेकिन काफी कम अंतर से वे जय कुमार सिंह से हार गये थे।इस बार पूरी संभावना थी कि बीजेपी वह सीट राजेन्द्र सिंह के लिए लेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका और जेडीयू ने एक बार फिर से जय कुमार सिंह को टिकट दे दिया।इसके बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र सिंह दिल्ली जाकर लोजपा का दामन थाम लिया।


दिनारा विधानसभा सीट पर 2015 के विधानसभा चुनाव में जनता दल यूनाइटेड के जय कुमार सिंह ने जीत हासिल की थी. उन्होंने रोमांचक मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी के राजेंद्र प्रसाद सिंह को 2,691 मतों के अंतर से हराया था. जय कुमार सिंह को चुनाव में 43% वोट मिले जबकि राजेंद्र प्रसाद सिंह को 41.2% वोट हासिल हुए. इस सीट पर 17 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 8 निर्दलीय उम्मीदवार थे. तीसरे स्थान पर शिवसेना के बिनोद कुमार चौबे रहे थे. 

जय कुमार सिंह की शिक्षा के बारे में बात करें तो वह ग्रेजुएट हैं और 2015 में दाखिल हलफनामे के अनुसार उन पर 4 आपराधिक केस दर्ज थे. उनके पास 1,67,77,407 रुपये की संपत्ति है, जबकि उन पर 40,11,043 रुपये की लाइबिलटीज है. हालांकि इस बार बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं और पिछली बार साथ मिलकर लड़ने वाली जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल इस बार आमने-सामने होंगी.लेकिन अब राजेन्द्र सिंह के मैदान में आने की संभावना के बाद मुकाबला त्रिकोनात्मक हो जाएगा।

Suggested News