बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय के पहले डीआईजी के रूप में राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार, दो अभियानों की शुरुआत

बेगूसराय के पहले डीआईजी के रूप में राजेश कुमार ने संभाला कार्यभार, दो अभियानों की शुरुआत

BEGUSARAI : अभी दो दिन पहले ही पुलिस मुख्यालय की ओर से डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस अधिकारियों के तबादले किये गए थे. इसके बाद पटना प्रक्षेत्र के डीआईजी राजेश कुमार को बेगूसराय रेंज के पहला डीआईजी बनाया गया है. 

आज उन्होंने इस पद पर अपना योगदान दिया है. कार्यभार संभालने के बाद राजेश कुमार ने जिले की कानून-व्यवस्था का जायजा लिया. पुलिस अधिकारियों के साथ वार्ता की. साथ ही योगदान के पहले दिन ही दो अभियानों की शुरुआत की. 

इसमें पहला अभियान उन्होंने अपराधियों के खिलाफ शुरू किया है. साथ ही दूसरा अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को लेकर शुरू किया गया है. इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं. 

बेगूसराय से धनंजय झा की रिपोर्ट 

Suggested News