बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजेश सिंह का पाटलिपुत्र में धुंआधार प्रचार, पालीगंज में जनसंपर्क कर जनता से मांगा समर्थन

राजेश सिंह का पाटलिपुत्र में धुंआधार प्रचार, पालीगंज में जनसंपर्क कर जनता से मांगा समर्थन

PATNA : पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश सिंह लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। राजेश सिंह ने शुक्रवार को पालीगंज के दर्जनों गांव का दौरा किया और जनता से समर्थन मांगा। उन्होंने विकास के इंतजार में टकटकी लगाए बैठे ग्रामीणों से मिलकर उनका कुशल छेम लिया है।

राजेश सिंह ने कहा कि पालीगंज के दर्जनों ऐसे गाँव हैं जहाँ मुख्यमार्ग से जोड़ने के लिए सड़क तक नहीं है।गाँव के नाला का पानी सड़कों पर बहने को मजबूर है।भला इस परिस्थिति में कैसे वर्तमान संसद सह केंद्रीय मंत्री कहते चल रहे हैं की उन्होंने विकास की नदी पाटलिपुत्र में बहाई है।

उन्होंने कहा कि आज 5 वर्षों में रामकृपाल यादव ने सिर्फ वायदा करने का काम किया है बाकि धरातल तो विकास से कोसो दूर है। राजेश सिंह ने कहा कि पालीगंज में ग्रामीणों का कुशल छेम लिया हूं यथा सम्भव जो मेरे से होने लायक होगा मैं आवश्यक मदद करूँगा।

Suggested News