बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव: एनडीए और महागठबंधन के बीच की लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटे राजेश सिंह

पाटलिपुत्र लोकसभा चुनाव: एनडीए और महागठबंधन के बीच की लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में जुटे राजेश सिंह

PATNA: पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र की लड़ाई दिलचस्प हो चली है। पाटलिपुत्र लोकसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार रामकृपाल यादव और महागठबंधन के मीसा भारती के बीच मुकाबला माना जा रहा था लेकिन अब राजेश सिंह ने मैदान में उतर कर इसे दिलचस्प बना दिया है।राजेश सिंह के आने से पाटलीपुत्र लोकसभा चुनाव त्रिकोणीय बन गया है। 

पाटलिपुत्र से निर्दलीय उम्मीदवार राजेश सिंह ने क्षेत्र मे तूफानी दौरा शुरु कर दिया है। राजेश सिंह लगातार पाटलिपुत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। शनिवार को राजेश सिंह ने मसौढी विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता से समर्थन मांगा। राजेश सिंह ने कहा कि पाटलिपुत्र की उपेक्षा अबतक के सभी जनप्रतिनिधियों ने किया। इस क्षेत्र की जनता को ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र की जनता आज भी विकास के लिए तरस रही है।


Suggested News