बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, गुरुनानक शीतल कुंड का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर, गुरुनानक शीतल कुंड का किया शिलान्यास

नालंदा : राजगीर में 9 करोड़ 66 लाख  रुपए की लागत से निर्मित होने वाले गुरु नानक कुंड के भवन का शिलान्यास बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया गया. 9 करोड़ 66 लाख ₹17000 की लागत से निर्मित होने वाले इस गुरुद्वारा भवन में शीतल कुंड का जीर्णोद्धार फैमिली हाउस अतिथि गृह लंगर पार्किंग से लेकर सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे खासकर सिख समुदाय के पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।

इसके निर्माण के लिए अक्टूबर माह तक की सीमा निर्धारित की गई है यानी इसी वर्ष अक्टूबर माह तक इसका निर्माण कार्य पूरा करा लिया जाना है इसका निर्माण गुरुनानक शीतल कुण्ड सह गुरुद्वारे का निर्माण पटना साहिब श्री हरमंदिर सिंह तख्त तथा निष्काम सेवा जत्था ट्रस्टी यूनाईटेड किंग्डम द्वारा कराया जा रहा है.

पूर्व में राजगीर दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा था कि राजगीर विभिन्न धर्मों की समागम स्थली रहे राजगीर में अनेक धर्मों के धर्मगुरूओं व महापुरुषों का आगमन हुआ है। जिसके कारण राजगीर साथ सभी धर्मावलंबियों का केंद्र रहा है। जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में पहुंचे तीर्थयात्री अपने अपने धर्मागत तरीके से अराधना करते हैं। उन्होंने गुरू नानक देव शीतल कुण्ड पर प्रकाश डालते हुए कहा था कि गरुनानक देव यहां पहुंचे थे। और इस स्थान पर निकल रहे गर्म जल के कुंड को अपने हाथ के स्पर्श से शीतल कुण्ड में परिणत कर दिया था। तब से यह गुरू नानक शीतल कुण्ड देश विदेश के सिक्ख धर्म के महत्त्वपूर्ण केन्द्र बन गया है। 


Suggested News