बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्रियों-आईपीएस अफसरों का चहेता राजीव गिरफ्तार, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में हुई गिरफ्तारी

 मंत्रियों-आईपीएस अफसरों का चहेता राजीव गिरफ्तार, रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में हुई गिरफ्तारी

DESK: कोरोना वायरस मारामारी की त्रासदी से लोग त्राहिमाम कर रहे। लेकिन इस आपदा को कुछ लोगों ने अवसर में बदलने की भरपूर कोशिश की है। आज पूरी मानव जीवन के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे तो कुछ मुट्ठी भर ऐसे भी लोग हैं जिन्हें जान की नहीं पैसे की भूख है। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अगर संक्रमण इसी रफ्तार से बढ़ी तो उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती है। तब वैध-अवैध कमाई यहीं रह जाएगा। 

खबर झारखंड से है जहां कोरोना के गंभीर मरीजों के इलाज में मददगार माने जा रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन की जबरदस्त किल्लत है। सरकार सीधे अपनी मॉनिटरिंग में अस्पतालों के जरिये इसे मरीजों तक पहुंचा रही है। लेकिन चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच धड़ल्ले से खुले बाजार में इस इंजेक्शन की कालाबाजारी हो रही है। विभाग के अधिकारियों-कर्मियों की मिलीभगत से कुछ लोग इस दवा को पचास हजार तक में बेच रहे हैं। 

 इस पूरे खेल में शामिल एक  शख्स को रांची पुलिस ने पकड़ा है। बताया जा रहा है कि जो शख्स पकड़ा गया है वो झारखंड के कुछ मंत्रियों और आइपीएस अधिकारियों का काफी करीबी है। पकड़े गए शख्स की पहचान राजीव कुमार सिंह के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि यह व्यक्ति रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी में शामिल था। पुलिस ने राजीव कुमार को पुलिस ने कांके रोड स्थित उसके फ्लैट से दबोच लिया। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर रेमडेसिविर इंजेक्शन राजीव कुमार तक कैसे पहुंच रही थी। राजीव कुमार पर 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन 1.10 लाख में बेचने का आरोप है।

Suggested News